कृषि विभाग की कार्रवाईः अमानक उर्वरक बेचने वाले 7 विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड, निर्धारित दर से अधिक में बेची जा रही थी खाद
कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत और कालाबाजारी के बीच जबलपुर कृषि विभाग की अमानक और घटिया खाद
जबलपुर। मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत और कालाबाजारी के बीच जबलपुर कृषि विभाग की अमानक और घटिया खाद बेचने पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। महंगे और घटिया उर्वरक बेचने वाले सात विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड किए है।
दरअसल किसानों ने महंगें और अमानक उर्वरक बेचने की शिकायत की थी। निर्धारित दर से अधिक राशि में खाद बेची जा रही थी। सातों दुकानदार लाइसेंस सस्पेंड की अवधि के दौरान उर्वरक का विक्रय नहीं कर पाएंगें।
कृषि विभाग ने मेसर्स जायसवाल कृषि केंद्र, सुकरी, मेसर्स पटेल कृषि केंद्र धनगावँ मझौली, मेसर्स राहुल ट्रेडिंग कंपनी खितौला सिहोरा, मेसर्स दीपक कृषि केंद्र तलाड मझौली श्रीराम कृषि केंद्र पौड़ा मझौली, मेसर्स श्री नर्मदा डिस्ट्रीब्यूटर पाटन, मेसर्स मैथली एग्रो ट्रेडर्स उमरिया पनागर का लाइसेंस सस्पेंड किया गया है। यह कार्रवाई उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने की है।
What's Your Reaction?