इंदौर पहुंचे मोहन भागवत, खरगोन जिले के कसरावद में करेंगे विशेष संबोधन
इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज बुधवार को इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां से वे खरगोन जिले के कसरावद के लिए रवाना हुए। सरसंघचालक कसरावद में श्री रामकृष्ण विश्व सद्भावना निकेतन की ओर से आयोजित एक विचार-प्रेरक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस आयोजन में सेवा कार्यों से जुड़े कार्यकर्ताओं और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय लोगों को संबोधित किया जाएगा। डॉ. भागवत का मुख्य उद्बोधन “मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण” विषय पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम में समाज जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, संगठन शक्ति और सेवा के माध्यम से राष्ट्र विकास जैसे मुद्दों पर मार्गदर्शन देंगे। इस प्रवास को संघ कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर सेवा और सामाजिक समरसता से जुड़े आयामों को लेकर डॉ मोहन भागवत का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?