Bhopal Master Plan में बड़ा बदलाव! किसानों को राहत, 12 मीटर Green Corridor का सुझाव!
भोपाल के नए मास्टर प्लान को लेकर एक महत्वपूर्ण सुझाव सामने आया है। मास्टर प्लान में ग्रीन पैच के लिए कई किसानों की निजी जमीन शामिल होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एक नया प्रस्ताव दिया गया है कि कमर्शियल कॉरिडोर और रेजिडेंशियल क्षेत्र के बीच 12 से 15 मीटर चौड़ा ग्रीन कॉरिडोर विकसित किया जाए। इस ग्रीन कॉरिडोर में पेड़-पौधे, वॉकिंग ट्रैक और पार्क विकसित किए जा सकते हैं। इससे एक तरफ पर्यावरण संरक्षण होगा, वहीं दूसरी तरफ किसानों की निजी जमीन पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ भी कम हो सकता है। क्या भोपाल मास्टर प्लान में ऐसा बदलाव होना चाहिए? क्या यह सुझाव किसानों और शहर के विकास दोनों के हित में होगा? वीडियो देखिए और अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। ???? आपकी राय महत्वपूर्ण है। इस सुझाव को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।
What's Your Reaction?